{"_id":"9f571e7e-b357-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-singh-weakest-pm-advani-says-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने मनमोहन को फिर बताया कमजोर पीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी ने मनमोहन को फिर बताया कमजोर पीएम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक बार फिर मनमोहन सिंह को देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनमोहन अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने में विफल रहे हैं। आडवाणी ने अपने ताजा ब्लाग में प्रधानमंत्री पर यह तल्ख टिप्पणी की है।
आडवाणी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जब उन्होंने मनमोहन को देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया था तो उनके सहयोगियों ने इसे बेहद तीखा बयान कहा था।
मनमोहन की कमजोरी ही उन्हें दस जनपथ के इशारे पर चलने को बाध्य करती है। वह प्रधानमंत्री के अधिकारों का इस्तेमाल कर पाने में खुद को अक्षम पाते हैं।
इतिहास में वह भ्रष्ट सरकार के मुखिया के तौर पर जाने जाएंगे। और यह भी कि वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोकसभा के लिए कभी नहीं चुने गए।