{"_id":"d25db3ec-bfef-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-singh-to-visit-us-on-obama-s-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा के बुलावे पर अमेरिका जाएंगे मनमोहन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओबामा के बुलावे पर अमेरिका जाएंगे मनमोहन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 19 May 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सितंबर में वाशिंगटन की यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में भारतीय पीएम का यह इस तरह का दूसरा दौरा होगा, जब द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
सूत्रों ने बताया कि ओबामा ने मनमोहन सिंह को अमेरिका आने का न्योता दिया है। पिछले हफ्ते भारत यात्रा पर आए अमेरिका के उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने मनमोहन को ओबामा का निमंत्रण सौंपा।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने न्योता स्वीकार कर लिया है और वह वाशिंगटन जाएंगे। समझा जा रहा है कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान पीएम वाशिंगटन जा सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि यात्रा की तारीख अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी की अगले महीने होने वाली भारत यात्रा के बाद तय की जाएगी। इससे पहले मनमोहन सिंह नवंबर 2009 में अमेरिका गए थे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने सामरिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान की थी। उस दौरान दोनों देशों ने आतंकवाद से निपटने में सहयोग करने समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
नवंबर 2008 के मुंबई हमले की पृष्ठभूमि में पीएम का वह दौरा महत्वपूर्ण था। सिंह अप्रैल 2010 में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी वाशिंगटन गए थे।
इसके बाद ओबामा भारत आए और संबंधों को रफ्तार दी। नई दिल्ली यात्रा के दौरान ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने की घोषणा की थी।