फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Manmohan Singh talks to Mulayam

मनमोहन के मनाने पर भी नहीं माने मुलायम

Thu, 13 Dec 2012 10:31 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Dec 2012 10:31 PM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh talks to Mulayam

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एससी-एसटी को प्रमोशन में आरक्षण संबंधी बिल का विरोध कर रही सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव का इस मुद्दे पर रुख नहीं बदलवा सके। मगर मुलायम से हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में इस बिल पर सपा के हंगामे की वजह से जारी गतिरोध तोड़ने का रास्ता जरूर निकलवा लिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ने बिल को पास कराने की कमान संभालते हुए मुलायम सिंह यादव से बातचीत की। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री की मान मनौव्वल के बावजूद सपा पदोन्नति में आरक्षण पर अपने रुख से टस से मस नहीं हुई।
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी विधेयक का समर्थन नहीं कर सकती। सूत्रों के अनुसार पीएम के अनुरोध को देखते हुए सपा नेता ने यह कहा कि सदन में उनका हंगामा तो जारी रहेगा और इसी में सरकार अपना रास्ता निकाल ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझा जाता है कि इसके बाद ही राज्यसभा में पहले सपा के हंगामा करने वाले दो सांसदों को सदन से बाहर जाने का आसन ने आदेश दिया और इसके विरोध में पार्टी के बाकी सांसदों ने बहिष्कार किया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुलायम ने साफ कहा कि प्रमोशन में आरक्षण का पूरी ताकत से सपा विरोध जारी रखेगी और इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed