फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Manmohan singh slams jailalitha on release of accused

राहुल की नाराजगी के बाद जयललिता पर बरसे मनमोहन

Fri, 21 Feb 2014 12:40 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Manmohan singh slams jailalitha  on release of accused

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी की सजा उम्र कैद में बदले जाने और इसके बाद तमिलनाडु सरकार की इन्हें तीन दिनों के अंदर रिहा करने की घोषणा ने देश में राजनीतिक उबाल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व पीएम के कातिलों को रिहा करने के जयललिता के फैसले पर नाराजगी जताने के बाद गुरुवार को सरकार और पार्टी दोनों ही अचानक हरकत में आ गई।
विज्ञापन

मनमोहन भी हुए नाराज

Manmohan singh slams jailalitha  on release of accused

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजीव के हत्यारों की रिहाई के फैसले की तीखी निंदा करते हुए इसे न्याय के सभी सिद्धांतों के खिलाफ बताया।

प्रधानमंत्री ने बयान जारी कर राजीव गांधी की हत्या को देश की आत्मा पर हमला करार देते हुए जयललिता को आतंकवाद के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत दी। उन्होंने राज्य सरकार के रिहाई के फैसले को न्याय के सभी सिद्धांतों के खिलाफ करार दिया।

भाजपा ने भी की आलोचना

Manmohan singh slams jailalitha  on release of accused

मनमोहन स‌िंह ने कहा कि रिहाई करने की योजना कानूनी रूप से तर्कसंगत नहीं है। भाजपा ने भी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के फैसले की आलोचना की है। कांग्रेस के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में इस मामले को उठाया।

लोकसभा में कांग्रेस सांसद संजय निरूपम ने इस मामले को उठाते हुए जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुली असहमति जताई, वहीं जयललिता पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन

सदन में भ‌िड़े सांसद

Manmohan singh slams jailalitha  on release of accused

निरूपम ने कहा कि तमिलनाडु सरकार का यह फैसला वोट के लिए किसी भी सीमा तक जाने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। इसके बाद सदन में कांग्रेस और डीएमके सदस्यों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

दोनों दलों के सांसद वेल में आ कर हंगामा मचाने लगे। इस कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

मुद्दा बनाने को शुरू किया अभियान

Manmohan singh slams jailalitha  on release of accused

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई और फांसी की सजा उम्र कैद में बदले जाने के मामले को कांग्रेस भावनात्मक मुद्दा बनाने में जुट गई है। पार्टी ने ‘जस्टिस फॉर राजीव’ के नाम से ट्विटर पर अभियान भी शुरू कर दिया है।

फैसले पर राहुल की नाराजगी जताने के तत्काल बाद पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी अजय माकन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें राजीव राहुल को सीने से चिपकाए हुए हैं। जस्टिस फॉर राजीव के हैशटेग के साथ इस तस्वीर का कैप्शन है बेहद भावनात्मक तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed