{"_id":"801b0b44-bca1-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-singh-not-going-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे मनमोहन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नवाज के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे मनमोहन
नई दिल्ली/इस्लामाबाद
Updated Wed, 15 May 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री के पाकिस्तान जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कोई औपचारिक निमंत्रण भी नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि चुनाव में शरीफ की जीत पर डॉ. सिंह ने टेलीफोन पर उन्हें जीत की बधाई देते हुए भारत आने का न्योता दिया था। जवाब में नवाज शरीफ ने भी प्रधानमंत्री को पाकिस्तान यात्रा का निमंत्रण दे दिया था।
पाकिस्तान के चुनावों में जीत हासिल करने वाली पीएमएल-एन की जीत पर नवाज शरीफ को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को बधाई दी है।
पाकिस्तान के चुनावों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चुनाव हारने के बाद अमेरिका में मौजूद पाकिस्तान के राजनयिक शेरी रहमान ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन