फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Manmohan Singh named member of Parliamentary panel on Finance

मोदी ने मनमोहन को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Wed, 03 Sep 2014 01:25 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh named member of Parliamentary panel on Finance

लोकसभा चुनावों में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'अर्थशास्त्री के बजाय अनर्थशास्त्री' कहकर कोस चुकी भाजपा ने आर्थिक मामलों पर 'ज्ञान' लेने के लिए उन्हें आर्थिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया है।

विज्ञापन


संसद की आकलन समिति ने मंगलवार को 35 स्थायी समितियों का गठन किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सदस्य बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष मनमोहन की ही सरकार में मंत्री रह चुके वीरप्पा मोइली को बनाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है मनमोहन सिंह को मौजूदा आर्थिक नीतियों का जनक माना जाता है। 1991 में बतौर वित्तमंत्री उन्होंने ही आर्थिक उदारीकरण की नीतियां लागू की थी।

दिग्विजय, ज्योतिरादित्य भी स‌‌मि‌ति में शा‌मिल

Manmohan Singh named member of Parliamentary panel on Finance

आर्थिक मामलों की समिति में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा भी शामिल हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े जयंत सिन्हा वित्तीय निवेशक भी हैं।

भाजपा के ही एसएस अहलुवालिया और ‌किरीट सौमैया को भी आर्थिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। संसद की स्थायी समितियों में पांच की कमान कांग्रेस को सौंपी गई है। पार्टी के जिन नेताओं को स्थायी समितियों की अध्यक्षता मिली है उसमें एम वीरप्पा मोइली, शशि थरूर, पी भट्टाचार्य के नाम शामिल हैं।

इन्हें क्रमश: वित्त, विदेश और गृह मामलों की स्थायी समिति की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा विज्ञान और तकनीकी समिति की अध्यक्षता अश्विनी कुमार को तथा लोक लेखा समिति का अध्यक्षता केवी थामस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed