{"_id":"26aa14f96b60473445a4074fbfae5ff9","slug":"manmohan-singh-country-economic-sitiuation-usa-rupee-rajyasabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश्ा के आर्थिक हालात पर मनमोहन सिंह ने तोड़ी चुप्पी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश्ा के आर्थिक हालात पर मनमोहन सिंह ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली/अमर उजाला
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के आर्थिक हालात पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में गुरुवार को कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि देश को मुश्किल आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके कई कारण हैं। मैं इससे इंकार नहीं करता कि कुछ घरेलू कारक इसके लिए जिम्मेदार हैं लेकिन अमेरिका के मौद्रिक रुख में परिवर्तन के कारण अंतरराष्ट्रीय कारक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सीरिया में नए तनाव के कारण उत्पन्न हुईं कुछ समस्याएं भी हैं जो इस समय काफी गंभीर हैं और जिसका तेल की कीमतों पर निश्चित तौर पर असर पड़ा है। इसलिए हमें उन सभी अनिश्चितताओं पर गौर करना होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा 'कल मुझे बयान देकर बेहद खुशी होगी। मुझे इस पर थोड़ा विचार करना होगा कि मुझे क्या कहना है, लेकिन कल बयान देकर मुझे खुशी होगी।'