फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Manmohan Singh Chosen for Top National Award by Japan.

जापान देगा मनमोहन सिंह को सबसे बड़ा सम्मान

Mon, 03 Nov 2014 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Nov 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh Chosen for Top National Award by Japan.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान-भारत के रिश्तों को नया आयाम देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन


मनमोहन सिंह को जापान का सबसे बड़े अवॉर्ड 'द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉआलोनिया फ्लावर्स' सम्मान से नवाजा जाएगा। जापानी दूतावास के मुताबिक पिछले 35 वर्षों के दौरान जापान और भारत के बीच बढ़ी मित्रता और आपसी सहयोग बढ़ाने में उनके प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


जापान की तरफ से दिया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले मनमोहन सिंह पहले भारतीय होंगे।

आउटलुक की खबर के मुताबिक इस सम्मान को पाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इन सम्मान को पाने के बाद वह बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं। मनमोहन सिंह ने कहा कि जापान सरकार और वहां की जनता का यह सम्मान पाकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच इनते अच्छे संबंध सिर्फ मेरे प्रधानमंत्री पद पर रहते ही नहीं बने। बल्कि अपनी नौकरी के दौरान भी किए गए कार्यों के कारण यह सब संभव हो पाया है।


मनमोहन सिंह के साथ दुनिया भर के 57 लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा।

मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत-जापान के साझा विजन से दुनिया में एशिया का एक अहम स्थान प्राप्त किया है। पिछले कई दशकों में दोनों देशों ने अपने हितों और अपने मूल्यों को ध्यान में रखकर नए संबंध बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात में मुझे कोई संदेह नहीं है कि दोनों देश साझा प्रयासों से हमारे बीच द्विपक्षीय संबंध इस नए स्तर पर पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed