फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan singh cannot be kept out of cbi probe: jaitley

कोलगेट: भाजपा का पीएम पर हमला, कांग्रेस झल्लाई

Sat, 19 Oct 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
manmohan singh cannot be kept out of cbi probe: jaitley

कोयला घोटाले पर प्रधानमंत्री की सीबीआई जांच को लेकर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने न्यूयार्क से ही कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीबीआई जांच के दायरे में लाने की आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले की जांच बिना पीएम को दायरे में लाए पूरी नहीं हो सकती। जांच एजेंसी को उनसे पूछताछ करनी चाहिए।

बढ़ते दबाव को देखते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचाव के लिए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जवाबी निशाने पर ले लिया है। दिग्विजय सिंह ने मोदी पर गुजरात को कर्ज में डुबोने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


उद्योगपतियों की सिर आंखों पर मोदी
नामी उद्योगपति कुमारमंगलम बिड़ला के खिलाफ एफआईआर को लेकर देश का व्यापार जगत कोयला घोटाले में घिरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका पर सवाल उठा रहा है। जबकि इसके उलट गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात के बैनर तले उद्योगपति मोदी को सिर आंखों पर बैठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के उद्योग और कारोबारी वर्ग में मनमोहन और मोदी के बीच बन रहे अंतर पर कांग्रेस की निगाहें हैं। बदलते माहौल को भांप भाजपा आक्रामक हो गई है।

शुक्रवार को अपने विदेश प्रवास से ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि जब 2जी स्पेक्ट्रम को लेकर पूर्व मंत्री ए राजा का इस्तीफा हो सकता है। वह जेल में जा सकते हैं। तो प्रधानमंत्री को क्यों जांच से दूर रखा गया है।

उभरते मोदी से सकते में कांग्रेस
घिरते प्रधानमंत्री और उभरते मोदी से जाहिर तौर पर कांग्रेस सकते में है। लिहाजा, मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गुजरात को कर्ज में डुबो दिया।

पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य की जनता पर प्रति व्यक्ति सबसे अधिक कर्ज का बोझ है। मोदी ने पूरे गुजरात को कर्ज में डुबो दिया। वह प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। ऐसे में वह पूरे देश के साथ भी वैसा ही करेंगे।

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने फिर दोहराया कि कोयला घोटाले से जुडे़ हर पहलू पर प्रधानमंत्री ने पहले ही संसद में स्पष्टीकरण दे दिया है। अब कोई बात छिपाने की नहीं है। सरकार जांच में पूरा सहयोग कर रही है। यह कोर्ट और सीबीआई के बीच मामला है। इसलिए ज्यादा अगर-मगर निकालने की संभावना नहीं बनती।

मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है: जेटली
अरुण जेटली का मानना है कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता में उनके सुशासन की वजह से काफी बढ़ी है। जेटली का कहना है कि मोदी में एक लीडर की तरह निर्णय लेने की योग्यता है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में न तो निर्णय लेने की क्षमता है और न ही प्रेरणा के स्रोत बनने वाले नेता हैं। इसके अलावा उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम तक पहुंच गया है।


जेटली ने कहा, ‘अधिकतर मामलों में मोदी की योग्यता काफी ज्यादा है। लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में जानते हैं, जिनका सुशासन का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है और वह उन्हें एक निर्णय लेने वाले योग्य नेता के रूप में देख रहे हैं। इस वजह से लोग उन्हें ज्यादा स्वीकार कर रहे हैं। सीधे कहूं तो देश के भीतर और बाहर उनके प्रभाव को लेकर ज्यादा अंतर नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed