{"_id":"8834f804-b359-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-set-for-another-rajya-sabha-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में 5वीं बार आने के लिए मनमोहन तैयार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा में 5वीं बार आने के लिए मनमोहन तैयार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा में पांचवीं पारी की शुरुआत करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
दरअसल मनमोहन का मौजूदा असम से राज्यसभा का कार्यकाल इस साल 14 जून को खत्म हो रहा है।
खाली हो रही इस सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने 30 मई को चुनाव का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस ने भले ही इस सीट से किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मनमोहन का नाम ही इस सीट के लिए बतौर पार्टी उम्मीदवार घोषित होना तय है।
राज्यसभा में प्रधानमंत्री का यह चौथा कार्यकाल है। 1991 में राजनीति में आने के बाद से ही वह असम से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।
1999 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी तकदीर आजमाई थी। मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया।
प्रधानमंत्री के अलावा कुमार दीपक दास का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून को खत्म हो रहा है। नामांकन की तारीख 13 से 20 मई तक तय की गई है।
नामांकन की जांच 21 जून को तय होगी। जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 मई है। वहीं आवश्यक पड़ने पर चुनाव की तारीख 30 मई तय की गई है।