फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Manmohan says Modi is better salesman than me.

मनमोहन ने पीएम मोदी को बताया अच्छा 'सेल्समैन'

Wed, 10 Jun 2015 01:35 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Manmohan says Modi is better salesman than me.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें खुद से अच्छा सेल्समैन बताया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी मेरी अपेक्षा एक बेहतर वक्ता, इवेंट मैनेजर और सेल्समैन हैं। वह संवाद कायम करने में माहिर हैं।

मंगलवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी ने हमेशा उन्हें ‘मौन’ मोहन कहकर मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के भविष्य को चमकदार बनाने के लिए संवाद के स्तर को बेहतर बनाने पर सम्मेलन में सबसे ज्यादा जोर दिया गया। हालांकि 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन ने यह भी जोड़ा कि संवाद स्तर में कमी के कारण कांग्रेस की गौरव गाथा का अंत नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से हमें संवाद बढ़ाने का सबक मिला: सोनिया

Manmohan says Modi is better salesman than me.

मनमोहन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हमें यह सबक सीखने को मिला कि अच्छा संवाद कायम करना और मार्केटिंग कौशल बहुत जरूरी चीज है। तेजी से बदलती तकनीकी के युग में हमें अपने संवाद स्तर और मार्केंटिंग कौशल को बढ़ाना होगा।

सोनिया के मुताबिक हमने भले ही बड़े काम किए हों, लेकिन उसके बारे में लोगों को बताना जरूरी है। इसमें कोई शक नहीं है कि उपलब्धियों के प्रचार और प्रसार का काम पार्टी और संगठन के लोग करते हैं।

सोनिया ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वह पार्टी व संगठन के साथ मिलजुलकर काम करने के अलावा कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी करें, ताकि उनका मनोबल बढ़ा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed