मनमोहन बोले, 'मैं कमजोर पीएम नहीं हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उस दावे को गलत साबित कर दिया कि वह कमजोर प्रधानमंत्री हैं।
मनमोहन ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद कहा, ‘भाजपा ने मुझ पर इसलिए हमला किया क्योंकि वे समझते थे कि मैं कमजोर प्रधानमंत्री हूं।'
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सोचा कि उनकी लगातार आलोचना से परेशान होकर मैं प्रधानमंत्री पद छोड़ दूंगा, जिसे कांग्रेस ने मुझे विश्वास के साथ सौंपा था। मेरा मानना है कि मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया है।
'देश में है सिर्फ एक विकास मॉडल'
इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा के विकास के गुजरात मॉडल की आलोचना की और कहा कि गुजरात मॉडल की बातें जरूर सुनाई देती हैं, लेकिन देश में विकास का सिर्फ एक मॉडल है, ‘कांग्रेस मॉडल’ जो समानता के साथ विकास का अवसर देता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सबसे तेज गति से तरक्की हुई है। हमने विकास का एजेंडा प्रदान किया। सिर्फ कांग्रेस मॉडल से ही समग्र विकास हो सकता है। हमने समाज के हर तबके तक विकास को पहुंचाया है।
मनमोहन ने कहा कि पिछले 10 साल में 14 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। यूपीए सरकार का प्रदर्शन हर लिहाज से एनडीए के कार्यकाल से बेहतर रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास के तमाम आयाम होते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में विकास एवं रोजगार के दृष्टिकोण को विस्तार से सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी घोषणा पत्र को आगे का एवं एवं प्रगतिशील दस्तावेज करार दिया।