{"_id":"2cf58896-50b2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-promises-culprits-must-be-punished-soonest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेपः पीएम का वादा, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेपः पीएम का वादा, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भरोसा दिलाया है कि दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के दोषियों को सजा जल्द दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जनता के गुस्सा को समझते हैं। फिलहाल हमलोगों को पीड़िता की बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना करना चाहिए।
विज्ञापन
सरकार पीड़िता के बेहतर इलाज की हरसंभव कोशिश कर रही है। इस मामले में जस्टिस ऊषा मेहरा के नेतृत्व में समिति गठित की गई है। वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि सभी लोग पीड़िता के जल्द ठीक होने का दुआ करें।
विज्ञापन
बॉलीवुड में भी इस जघन्य अपराध पर जल्द कार्रवाई की मांग उठ रही है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। अभिनेता सलमान खान ने कहा कि सरकार को दोषियों को ऐसी सजा देनी चाहिए जिससे आगे कोई भी इस तरह की हरकत न करे।
विज्ञापन
इधर चलती बस में गैंगरेप की घटना और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। इन प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाल कर महिलाओं के लिए बेहतर सुरक्षा और दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को हटाने की मांग भी की।
बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं समेत करीब 500 लोगों का यह मार्च निजामुद्दीन से इंडिया गेट के लिए निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही जाकिर हुसैन मार्ग पर रोक दिया। दिल्ली में गैंगरेप के विरोध में ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड में बसे भारतीयों में ने भी प्रदर्शन किए।