फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan obama meeting to boost strategic indo us ties

मनमोहन-ओबामा शिखर वार्ता में उठेंगे ये मुद्दे

Fri, 27 Sep 2013 12:06 AM IST
विशेष प्रतिनिधि/वाशिंगटन
विशेष प्रतिनिधि/वाशिंगटन Updated Fri, 27 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
manmohan obama meeting to boost strategic indo us ties

जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकी हमले और हाल में एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं का मुद्दा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर बैठक में भी उठेगा।

विज्ञापन


भारत की कुशल प्रतिभाओं के लिए अमेरिकी एच1बी वीजा के कड़े नियमों से आने वाली दिक्कतों, असैन्य परमाणु सहयोग के क्षेत्र में आगे बढ़ना, व्यापार, निवेश, रक्षा और आतंकवाद से निपटना दोनों नेताओं के बीच वार्ता के एजेंडे में होंगे।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच रक्षा के क्षेत्र में कुछ समझौते भी हो सकते हैं।

तीसरी शिखर बैठक में सिंह की ओर से अमेरिका के वीजा नियमों में प्रस्तावित बदलाव से भारत के आईटी पेशेवरों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चिंता जताई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा-सिंह वार्ता में अगले साल अफगानिस्तान से अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना के हटने से उत्पन्न होने वाली स्थिति के अलावा सीरिया पर भी चर्चा की संभावना है।

दोनों नेताओं की शिखर वार्ता व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में होगी।

प्रधानमंत्री फ्रैंकफर्ट से बृहस्पतिवार दोपहर बाद वाशिंगटन पहुंचे गए हैं। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा शिखर वार्ता के बाद शुक्रवार दोपहर डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में भोज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed