{"_id":"e14a19ad29623031d8a5a368c59265e9","slug":"manmohan-narendra-modi-to-share-dias-today-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एक मंच पर होंगे नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज एक मंच पर होंगे नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कम ही होता है जब प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का ख्वाब देख रहा दावेदार एक मंच पर हों। लेकिन आज ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
चुनावी माहौल लगातार गर्माने के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भाजपा के 'पीएम इन वेटिंग' नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक मंच साझा करेंगे।
अहमदाबाद में आज सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन को समर्पित म्यूजियम का उद्घाटन होगा और दोनों नेता उसमें मौजूद रहेंगे। यह म्यूजियम सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल सोसाइटी ने बनाया है।
विज्ञापन
मोदी गुरुवार को सरदार सरोवर बांध के समीप देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे। सोसाइटी के चेयरमैन और केंद्रीय मंत्री दिनशा पटेल ने मोदी से मुलाकात कर समारोह में बुलाया है।
विज्ञापन
निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि समारोह में चीफ गेस्ट मनमोहन सिंह होंगे और गुजरात के मुख्यमंत्री स्पेशल गेस्ट होंगे। भाजपा, खास तौर से मोदी कांग्रेस पर पटेल की विरासत को नजरअंदाज करने का अरोप लगाते रहे हैं।
यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है, क्योंकि मोदी इन दिनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर इन दिनों तीखा हमला बोल रहे हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले वह भ्रष्टाचार और आर्थिक सुस्ती का मुद्दा उठाते हुए वह मनमोहन सरकार और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।