{"_id":"1165a68a-a209-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-expresses-anguish-over-killing-of-five-indian-peacekeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने शांति सैनिकों की शहादत पर शोक जताया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम ने शांति सैनिकों की शहादत पर शोक जताया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का हिस्सा रहे पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
मरने वालों के परिवार को अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, ‘मैं अपने बहादुर सिपाहियों को श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
मंगलवार को दक्षिण सूडान के हिंसाग्रस्त राज्य जोंगलेई में 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया था। इस हमले में मरने वाले पांच भारतीयों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए थे। सूडान से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 2200 भारतीय जवानों की दो बटालियन तैनात हैं। एक जोंगलेई में और दूसरी मालाक्कल में।
विज्ञापन
जुलाई, 2011 में स्वतंत्र देश बनने के बाद दक्षिणी सूडान में जातीय हिंसा से जूझ रहा है। पाइबर काउंटी खासतौर पर हिंसा का केंद्र रहा है और यहीं पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का मुख्य बेस है।
दुनिया भर में भारत संयुक्त राष्ट्र के इस प्रयास का योगदान खास रहा है और उसके कई जवानों की इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी है।