फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan day dreaming about returning to power after 2014 polls says bjp

'दिन में जीत के सपने देख रहे हैं मनमोहन'

Fri, 08 Mar 2013 01:12 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 08 Mar 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
manmohan day dreaming about returning to power after 2014 polls says bjp

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि वे दिन में सपने देख रहे हैं कि 2014 में दोबारा उनकी सरकार बनेगी। उनको मुगालते में जीने का पूरा हक है।

विज्ञापन


मनमोहन ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि भाजपा ने 2004 में इंडिया शाइनिंग का नारा देते हुए मनमोहन सिंह को मेमना समझ कर ‘लौह पुरुष’ आडवाणी को उतारा था।
विज्ञापन


वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि 2004 व 2009 की तरह यूपीए 2014 में भी सत्ता में वापसी करेगी।

पार्टी व अपने वरिष्ठ नेता पर हुए इस हमले का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि हम उनके बयान को खारिज करते हैं।
prakash javadekarहमेशा नरमी से बात करने वाले प्रधानमंत्री के जुझारू तेवर देख भाजपा ने हैरत जताई पर अगले चुनाव में एनडीए की फिर हार के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि हम उन्हें दिन में सपने देखने से नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञातव्य है कि 2009 के चुनाव में भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी को सरदार पटेल की तरह लौह पुरुष बताया था पर कांग्रेस ने कंधार कांड की याद दिला इस प्रचार को बेअसर कर दिया था।

आडवाणी के गृहमंत्री रहने पर अपहृत भारतीय विमान को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों को कंधार ले जाकर छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed