फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manmohan and sonia may finalise cabinet reshuffle today

आज फेरबदल को अंतिम रूप दे सकते हैं पीएम-सोनिया

Fri, 26 Oct 2012 07:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Oct 2012 07:58 AM IST
विज्ञापन
manmohan and sonia may finalise cabinet reshuffle today

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल को अंतिम रूप दे सकते हैं। दोनों नेता शुक्रवार को कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे और इस मौके पर वे बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट में रविवार यानि 28 अक्टूबर को फेरबदल हो सकता है। इसमें कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से संभावित कई चेहरों को अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली में ही रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

   
छुट्टी उन मंत्रियों की हो सकती है जो हाल फिलहाल विवादों में रहे हों। इनमें सबसे पहला नाम केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और फिर पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय का है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की कुर्सी कानून मंत्री सलमान खुर्शीद या फिर आनंद शर्मा को सौंपी जा सकती है। मंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष जनार्दन द्विवेदी को मानव संसाधन मंत्रालय सौंपा जा सकता है। जो इस समस कपिल सिब्बल के पास है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मूल निवासी द्विवेदी दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं, इसलिए उनके जरिये दोनों राज्यों को प्रतिनिधित्व मिल जायेगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, शशि थरूर और मनीष तिवारी को कैबिनेट में जगह देने की खबरें हैं। कैबिनेट में 28 अक्टूबर को फेरबदल के पीछे कई वजहें गिनाई जा रही हैं। 26 अक्टूबर को स्पेन के किंग दिल्ली में होंगे। 27 तारीख को ईद है। 29 से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली से बाहर रहेंगे। ऐसे में सिर्फ 28 तारीख को ही कैबिनेट फेरबदल के लिए तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस संगठन में भी बदलाव
मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कांग्रेस संगठन में भी बड़े पैमाने पर बदलाव की चर्चा है। अगले साल कई राज्यों में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस में संगठन स्तर पर ये बदलाव हो सकते हैं। इसमें कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में चुनाव होने हैं। चर्चा है कि जहां संगठन से कुछ चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं वहीं जिन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है उन्हें पार्टी में अहम पदों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed