{"_id":"f42f714a2b17c6bede5ee747f9d6a46d","slug":"manjhi-targets-nitish-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश पर मांझी का बड़ा आरोप, पढ़िए क्या कहा?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश पर मांझी का बड़ा आरोप, पढ़िए क्या कहा?
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर जासूसी का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
मांझी ने कहा कि कि 9 माह मुख्यमंत्री रहने के दौरान नीतीश कुमार ने उनकी जासूसी कराई। कुछ खास कर्मचारियों को उनपर नजर रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वो जदयू में थे, हैं और रहेंगे। नीतीश कुमार को जहां जाना है जाएं, वो जनता दल यूनाइटेड का झंडा और चिह्न लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने एक बार फिर दावा किया कि 18 विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने बुधवार को एक सांसद के भी साथ होने का दावा किया, लेकिन उस सांसद के नाम और दल के संबंध में खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार का अपना कोई वोट बैंक नहीं है, वो जिस दलित वोट बैंक के सहारे जीत का दावा कर रहे हैं, अब वो हमारे साथ है। लालू के पास अब वो ताकत नहीं है, जो किसी को चुनाव जीता सके। मांझी ने कहा कि उनकी ताकत 20 अप्रैल को गांधी मैदान में आयोजित रैली में लोग देखेंगे।
विज्ञापन