{"_id":"bee054e82c31a875d3206b9315926145","slug":"manjhi-reply-on-party-statement-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलाकमान की चेतावनी पर मांझी का पलटवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आलाकमान की चेतावनी पर मांझी का पलटवार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 23 Nov 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पार्टी आलाकमान को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विवादित बयानों से परहेज करने की पार्टी की नसीहत पर मांझी ने कहा, मैं झुकने वाला नहीं हूं। हम अपनी बात सही ढंग से रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सुझाव दे रहे हैं वो उनसे ज्यादा ज्ञानी हैं।
मांझी ने कहा कि वह जिसे समझाना चाहते हैं, वो इसी भाषा को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हम दलितों की भाषा को यह लोग स्वीकार नहीं करते हैं। मांझी ने कहा कि दलित हमेशा उपेक्षित रहा हैं।
विज्ञापन
दशरथ मांझी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह दलित वर्ग से थे इसी लिए उचित सम्मान नहीं मिला, अगर वो दूसरी जाति के होते तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल गया होता।
विज्ञापन
इससे पहले गया में उन्होंने कहा था कि अगर केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देती है, तो उन्हें नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद मांझी को पार्टी ने ऐसे बयानों से परहेज करने की सलाह दी थी।