फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manjhi on sharad yadav statement.

मांझी बोले, मैं प्रधानमंत्री बनने के योग्य

Mon, 01 Dec 2014 08:11 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
manjhi on sharad yadav statement.

जदयू अध्यक्ष शरद यादव के उनके संदर्भ में दिए गए बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शरद वंचित जातियों की सामाजिक स्थिति के बारे में सच्चाई बता रहे हैं। साथ ही कहा कि विश्वास नहीं है कि उन्होंने उनके प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं होने पर कोई बयान दिया होगा।

विज्ञापन


मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने का उनका कभी सपना नहीं रहा है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह पीएम पद के योग्य नहीं हैं।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर पीएम पद के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए जो मांझी में नहीं है। यादव ने मांझी की निचली जाति का उल्लेख करते हुए उनको पीएम पद के काबिल मानने से इनकार कर किया था।

विज्ञापन

नीतीश को बताया पार्टी का सर्वोच्च नेता

manjhi on sharad yadav statement.

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मांझी ने कहा कि शरद मांझी जैसी वंचित जातियों की सामाजिक स्थिति के बारे में सच्चाई बोल रहे हैं। साथ ही कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि शरद यादव ने उनकी शैक्षणिक योग्यता या उनको चतुर समझने पर सवाल उठाए होंगे।

मीडिया ने उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि वह 7 दिसंबर को दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में जाने के दौरान शरद यादव से मुलाकात करेंगे और इस मसले पर उनसे बात करेंगे।

उन्होंने अपना पुराना बयान दोहराते हुए कहा कि ठोकर खाते खाते सीएम बन गए अगर और ठोकर मारे तो पीएम भी बन जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेता नीतीश कुमार के साथ किसी तरह के विवाद से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि मीडिया उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा कर रहा है। मांझी ने नीतीश को पार्टी का सर्वोच्च नेता करार दिया और कहा कि अगला विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed