यूपी की इन बेटियों ने दिखा दिया, 'हम किसी से कम नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदावर महाविद्यालय बाह की दो छात्रा मनीषा कुशवाह और शिल्पी भदौरिया का चयन आल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। गुरुवार को कासगंज के केए महाविद्यालय में आयोजित छह किमी इंटर यूनीवर्सिटी क्रास कंट्री रेस में मनीषा कुशवाह ने पहला स्थान हासिल कर बाह क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जिला मंडल और स्टेट लेबल पर कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली बाह के भदावर महाविद्यालय की छात्रा मनीषा कुशवाह ने आगरा विश्वविद्यालय की इंटर यूनीवर्सिटी क्रास कंट्री प्रतियोगिता में गुरुवार को कासगंज के केए महाविद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।
शिल्पी को मिला पांचवां स्थान
इसी महाविद्यालय की छात्रा शिल्पी भदौरिया को पांचवां स्थान मिला। महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रमोद दलाल ने बताया कि दोनों छात्राओं का चयन बंगलूरू में होने वाली आल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
छात्राओं की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुकेश यादव, महेंद्र सिंह, शमस आलम आदि ने खुशी का इजहार कर खेल प्रोत्साहन के लिए संसाधन मुहैया कराने की बात कही है।