{"_id":"060a524bf269ecc8c69793fb76679dc6","slug":"manish-tiwari-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को थोप रही है आरएसएस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी को थोप रही है आरएसएस'
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा कि आरएसएस मोदी को भाजपा के ऊपर थोप रही है।
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा ब्रिगेड आतंरिक लोकतंत्र के नाम पर मोदी को भाजपा के ऊपर जबरदस्ती लाद रही है।
मोदी को एनडीए का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को लेकर टिप्पणी करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि नागपुर में बैठी अंधेरी छाया मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने में जुटी है।
वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि देश कभी मोदी को स्वीकार नहीं करेगा। वह कभी देश को एक बंधन में नहीं बांध पाएंगे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो आदमी व्यक्तिगत आंकाक्षाओं के चलते अपनी पार्टी को एक रखने में सक्षम नहीं है। वह देश को कैसे एक रखेगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए मोदी कभी मुद्दा ही नहीं थे। वह किसी व्यक्तिगत के खिलाफ न होकर सांप्रदायिक विचारधारा के खिलाफ हैं।
वहीं मोदी-आडवाणी को लेकर भाजपा में भी घमासान मचा हुआ है। बिहार के भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आडवाणी देश की नब्ज नहीं पहचान पा रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई पेश करते हुए उन्हें पार्टी के मार्गदर्शक बताया।
विज्ञापन
मोदी को एनडीए का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर शिवसेना के संजय राउत का कहना था कि पार्टी भाजपा के निर्णय का स्वागत करती है।
उन्होंने बताया कि खुद श्री मोदी ने भी कल शाम श्री ठाकरे से लंबी बातचीत की। श्री राउत ने कहा कि यह सकारात्मक विचार है और पार्टी इसका स्वागत करेगी1उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे ने श्री मोदी को दिल से शुभकामना दी है।
विज्ञापन