{"_id":"39576d56a99dec65423ad72d82bc17de","slug":"manish-tiwari-controversial-statement-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी हैं दानव, कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी हैं दानव, कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजियों का दौर चरम पर पहुंच गया है। ताजा बयानों में मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी को 'दानव' कहा है तो भाजपा ने कहा है कांग्रेस को डिप्रेसन का डेंगू हुआ है।
विज्ञापन
बहराइच रैली के दौरान मीडिया की आजादी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाले नरेंद्र मोदी को मनीष तिवारी ने दानव कहा है।
सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी ऐसे बोलते हैं जैसे 'दानव' प्रवचन दे रहा है। मनीष तिवारी का ये बयान मोदी के बहराइच में दिए भाषण के जवाब में था।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में तीसरी विजय शंखनाद रैली के दौरान कहा था कि यूपीए सरकार ने मीडिया को एडवाइजरी जारी करके मोदी को लाइव न दिखाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि कांग्रेस दरअसल पटना में हुई गांधी मैदान रैली के दौरान राहुल गांधी की दिल्ली रैली को नजर अंदाज किए जाने से खफा थी। इसी के मद्देनजर सरकार ने ये आदेश जारी किए।
नरेंद्र मोदी के इस बयान से भड़के सूचना प्रसारण मंत्री ने राजनैतिक भाषा की मर्यादा लांघते हुए मोदी को दानव तक कह डाला। मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी ये बताएं कि गुजरात में मीडिया को कितनी आजादी है।
तिवारी ने मोदी से सवाल पूछा कि टीओआई के संपादक पर देशद्रोह का किसने किया था? इसी दौरान मनीष तिवारी ने मोदी की तुलना एक दानव से की।
भाजपा बोली, कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू
मनीष तिवारी के इस बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू हुआ है। इसी के प्रभाव में कांग्रेस के नेता ऐसा बयान दे रहे हैं।