फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manish sisodia attack on narendra modi

‘जो केजरीवाल से डरता है वो दो सीटों पर लड़ता है’

Sun, 13 Apr 2014 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला. वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला. वाराणसी Updated Sun, 13 Apr 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia attack on narendra modi

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री मनीष सिसौदिया ने वाराणसी में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल से डरता है वह दो जगहों से चुनाव लड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी दलों की नींद उड़ गई है। इस चुनाव में जनता नफरत की राजनीति करने वालों से हिसाब चुकता करेगी।
विज्ञापन


कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार और महंगाई के लिए जिम्मेदार लोगों से मुक्ति पाने के लिए है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि अब देश या प्रदेश में नफरत फैलाने वालों की नहीं चलेगी। सत्ता के लिए नफरत का बीज बोने वाले भाजपा के अमित शाह और सपा के आजम खां जैसे नेताओं को इस बार के चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोक सभा सीट पर घेरने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मनीष सिसौदिया, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के साथ शनिवार की सुबह ट्रेन से काशी पहुंचे।

‘अभी तो शीला हारी है अब मोदी की बारी है’...जैसे नारों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कैंट स्टेशन पर उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed