{"_id":"ff55c0497cca82430c0aad2d72dd75a0","slug":"manipuri-student-attacked-in-bangalore-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ नहीं बोलने पर मणिपुरी छात्रों को पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कन्नड़ नहीं बोलने पर मणिपुरी छात्रों को पीटा
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Thu, 16 Oct 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पूर्वोत्तर के छात्रों के साथ मारपीट का मामला एक बार फिर सामने आया है। मामले के अनुसार, कन्नड़ में बात नहीं करने पर स्थानीय लोगों ने पूर्वोत्तर के तीन छात्रों के साथ मारपीट की। घटना मंगलवार रात की है।
विज्ञापन
डीसीपी (उत्तर-पूर्व) विकास कुमार के अनुसार, मंगलवार रात को मणिपुर के कुछ छात्र एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। कुमार के अनुसार, ये लोग डिनर टेबल पर तेज आवाज में बात कर रहे थे इस पर कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें धीमी आवाज में बात करने को कहा।
विज्ञापन
इस पर पूर्वोत्तर के छात्रों ने अंग्रेजी में जवाब दिया, जिसे स्थानीय लोग समझ नहीं पाए और छात्रों को कन्नड़ भाषा में बात करने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पूर्वोत्तर के एक छात्र माइकल के माथे और हाथों पर चोट आई।
विज्ञापन
माइकल ने बताया कि उन लोगों ने कहा कि तुम लोग कर्नाटक का खाना खा रहे हो और कर्नाटक में ही रह रहे हो। इसलिए तुम लोगों को कन्नड़ में बात करनी चाहिए। कहा, कन्नड़ में बात करना वरना यह राज्य छोड़कर चले जाओ।
माइकल ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने हम तीनों पर हमला कर दिया। डीसीपी कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।