{"_id":"7e5770e22c3ca7c569064236589f1783","slug":"manipur-governor-resign-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मणिपुर के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा
एजेंसी/दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद नौ राज्यपाल इस्तीफा दे चुके हैं। सबसे हालिया इस्तीफा मणिपुर के राज्यपाल विनोद कुमार दुग्गल का है।
विज्ञापन
मणिपुर के साथ मिजोरम का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दुग्गल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
दुग्गल से पूछा गया कि क्या उन पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाया गया है। पर उन्होंने कहा-मैंने खुद पहल कर इस्तीफा दिया। पिछले साल 31 दिसंबर को मणिपुर के राज्यपाल बने दुग्गल 2005 से 2007 तक गृह सचिव थे।
विज्ञापन
इस सप्ताह इस्तीफा सौंपने वाले वह दूसरे राज्यपाल हैं। इससे पहले केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने इस्तीफा दिया था। दुग्गल में 1968 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
एनडीए सरकार के जोर देने पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम.के. नारायणन, नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार, यूपी के गवर्नर बी.एल. जोशी, गोवा के राज्यपाल बी वी वांचू और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।