{"_id":"ce702212-4d01-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"manipur-assault-journalist-killed-in-police-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री से छेड़छाड़ पर प्रदर्शन, पत्रकार की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अभिनेत्री से छेड़छाड़ पर प्रदर्शन, पत्रकार की मौत
इंफाल/एजेंसी
Updated Mon, 24 Dec 2012 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को पुलिस फायरिंग में निजी चैनल के एक पत्रकार की मौत हो गई। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक मुइवा गुट (एनएससीएन-आईएम) के उग्रवादी द्वारा एक अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ के विरोध में लोग हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंफाल के पूर्व और पश्चिम जिलों में 16 घंटों के लिए फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बंद समर्थकों ने लामफेल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली स्थानीय प्राइम टाइम चैनल के रिपोर्टर थांगजाम ननाओ सिंह के सीने में जा लगी। पत्रकार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद दो जिलों में दोपहर दो बजे के बाद 16 घंटे के लिए फिर कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके पहले रविवार सुबह कर्फ्यू हटा लिया गया था।
विज्ञापन
प्रदेश के गृहमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया और पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हड़तालियों खासकर मणिपुर फिल्म फोरम (एमएफएफ) से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मणिपुर अभिनेत्री से छेड़छाड़ करने वाले नागा उग्रवादी का पता लगाने और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से दिल्ली में मुलाकात की है और केंद्र के साथ शांति वार्ता कर रहे एनएससीएन-आईएम के उग्रवादी की गिरफ्तारी पर चर्चा की है। अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान एमएफएफ ने आरोपी उग्रवादी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया है।