{"_id":"c66ee086a047a14e0ba7a1ef02cfb928","slug":"manik-sarkar-is-poorest-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं मानिक सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं मानिक सरकार
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Wed, 18 Dec 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिक सरकार को देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री कहलाने से कोई गुरेज नहीं है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के लिए यह कोई शर्म वाली बात नहीं है बल्कि वह इसे प्रशंसा की निगाह से देखते हैं।
विज्ञापन
मानिक सरकार ने एक इंटव्यू में कहा कि उन्हें उन रिपोर्टों को पढ़ कर खुशी होती है, जिनमें उनकी माली हालत के बारे में बताया गया होता है। वह कहते हैं, जब लोग इस तरह की बातें करते हैं तो मुझे सचमुच अच्छा लगता है।
विज्ञापन
मानिक सरकार की चल और अचल संपत्ति ढाई लाख रुपये से भी कम की है। ऐसे दौर में जब देश के किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री के पास कई करोड़ रुपयों की दौलत हो उसमें मानिक सरकार की संपत्ति के बारे में सुन कर आश्चर्य ही होता है।
विज्ञापन
लगातार चार बार मुख्यमंत्री रहते आए मानिक सरकार के शपथ पत्र के मुताबिक पिछली बार धानपुर से चुनाव लड़ते वक्त उनके पास कैश के तौर पर सिर्फ 1080 रुपये थे। बैंक बैलेंस मात्र 9720 रुपये का था।
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मानिक सरकार से यह पूछा गया कि जब चारो ओर भ्रष्टाचार का दौर है तब भी वह इतना स्वच्छ और सादा जीवन कैसे जी रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, यह सब मेरी पार्टी की देन है। पार्टी ने मेरे अंदर यह राजनीतिक संस्कृति पैदा की है। अगर मैं सादा जीवन न बिताऊं तो मेरा व्यक्तित्व कमजोर होने लगेगा।