{"_id":"a4bea148-6208-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mani-shankar-aiyar-targets-modi-says-bjp-is-rrs-puppet","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं भाजपा नेता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं भाजपा नेता'
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है।
विज्ञापन
कांग्रेस के चिंतन शिविर के दूसरे दिन पत्रकारों ने अय्यर से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से बच रही है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा नेता कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं। पहले भाजपा तो अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर ले।
विज्ञापन
अय्यर ने कहा कि यहां हमारा चिंतन शिविर चल रहा है। पर भाजपा ऐसा चिंतन शिविर चला ही नहीं सकती, क्योंकि वो संघ की कठपुतली है। भाजपा नेता क्या चिंतन करेंगे?
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि नरेंद्र मोदी भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार बन गए तो एनडीए वही टूट जाएगा। हमें चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं होगी। हम खुद-ब-खुद 2014 का लोकसभा चुनाव जीत जाएंगे।
अय्यर ने अपने बयानों से विपक्ष ही नहीं अपनी पार्टी और सरकार पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन और सरकार में तालमेल की कमी है। हालांकि मणिशंकर अय्यर के इस बयान से उनकी पार्टी के नेता ही सहमत नहीं हैं।
अय्यर के बयान पर भाजपा नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि उनका इस तरह के शब्दों का उपयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी कांगेसी एक ही परिवार के पालतू जानवर हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि शुक्रवार यानी कल अय्यर ने डीजल के दामों में इजाफे पर जनता की चिंता पर कहा था कि देश की जनता एक कौड़ी भी नहीं देना चाहती।