{"_id":"85f27987543b4c5d7f0078d019dfa8a3","slug":"mangala-express-railway-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिकः ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नासिकः ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। महाराष्ट्र के निकट नासिक के घोटी में ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
इस हादसे में पांच लोगों के मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इन 10 डिब्बों में 2 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं।
रेलवे अधिकारियो की तरफ से अभी कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। रेलवे अधिकारियों ने यह भी बताया कि अभी इस बात की जांच की जा रही है यह हादसा कैसे हुआ।
बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। और घायलों को तुरंत मदद दी जा रही है।
रेलवे ने अभी यह हेल्पलाइन नंबर- 0251-2311499 उपलब्ध कराया है। इस नंबर पर घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है