फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man who hanged yakub memon, executed ajmal kasab too

सामने आया याकूब मेमन की फांसी का कसाब कनेक्शन

Fri, 31 Jul 2015 03:01 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
man who hanged yakub memon, executed ajmal kasab too

1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को गुरुवार सुबह फांसी दे दी गई। याकूब को यरवदा जेल के उसी कांस्टेबल ने फांसी पर लटकाया जिसने तीन साल पहले पाकिस्तानी आतंकी और मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दी थी।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से फांसी देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी गई है। वह एक हफ्ते पहले पुणे की यरवदा जेल से नागपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था। यरवदा जेल से 20 लोगों की टीम इस फांसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नागपुर जेल पहुंची थी।
विज्ञापन


इसी कांस्टेबल ने 21 नबंबर 2012 को यरवदा जेल में कसाब को फांसी पर लटकाए जाने के दौरान लीवर खींचा था।

एक हफ्ते पहले बुलाया गया था ये कांस्टेबल

man who hanged yakub memon, executed ajmal kasab too

याकूब की फांसी के मद्देनजर पुणे की यरवदा जेल में कसाब को फांसी देने वाली टीम की अगुवाई करने वाले जेल अधीक्षक योगेश देसाई का कुछ महीने पहले नागपुर सेंट्रल जेल तबादला कर दिया गया था।

जेल के अधिकारियों ने बताया कि यरवदा जेल से एक और कांस्टेबल को एक हफ्ते पहले यहां लाया गया था। उन्हें दो अन्य के साथ जल्लाद को सहयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया था।

इन दोनों लोगों का काम फांसी की तैयारी करना और उसके लिए प्लेटफार्म बनाना था। महाराष्ट्र में यरवदा और नागपुर ही दो केंद्रीय कारागार हैं, जहां फांसी देने की सुविधा है। नागपुर जेल में पिछली फांसी 1984 में दी गई थी। तब अमरावती के दो भाइयों को सूली पर चढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed