फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man who complained against yeddyurappa claims getting threats

येदियुरप्पा के खिलाफ कोर्ट जाने वाले को धमकी

Fri, 16 Nov 2012 08:14 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Fri, 16 Nov 2012 08:14 AM IST
विज्ञापन
man who complained against yeddyurappa claims getting threats

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर कथित रूप से जमीन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाने वाले शिमोगा के एडवोकेट ने लोकायुक्त कोर्ट के सामने कहा है कि उसे कुछ अज्ञात लोगों ने धमकी दी है कि वह इस केस को आगे न बढ़ाए।

विज्ञापन


न्यायाधीश एनके सुधींद्र राव के समक्ष बी विनोद ने मेमो और 5 जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री को डीवी सदानंद गौड़ा, गवर्नर, डीजीपी और गृह मंत्री को 5 जून को लिखे गए पत्र की प्रति भी पेश करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर इस केस से पीछे हटने की कथित रूप से धमकी दी है। कोर्ट ने बयान को रिकॉर्ड कर लिया और 30 नवंबर तक अगली सुनवाई टाल दी है।
विज्ञापन


इससे पहले शिकायतकर्ता के वकील श्यामसुंदर ने मामले में सातवें आरोपी एचवी मंजूनाथ की जमानत याचिका के खिलाफ अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा था। विनोद और एक अन्य वकील ने येदियुरप्पा पर जमीन अधिग्रहण मामले में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि येदियुरप्पा ने अपने पद का फायदा उठाते हुए 2010 में भद्रावती में 69 एकड़ जमीन को गैर अधिसूचित कर दिया था और दो महीने बाद ही पांच बेनामी फर्म का इस्तेमाल कर इसे ट्रांसफर कर लिया था। इस मामले में मंजूनाथ को छोड़कर येदियुरप्पा, उनके बेटे और अन्य आरोपियों के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में आपराधिक याचिका दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed