फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man wearing dhoti stopped from travelling in metro

धोती पहनी तो मेट्रो में नहीं चढ़ने दिया

Mon, 05 Aug 2013 11:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
man wearing dhoti stopped from travelling in metro

दुबई में एक बुजुर्ग भारतीय को धोती पहनने की वजह से अपमानित होना पड़ा। उन्हें पारंपरिक हिंदुस्तानी पोशाक धोती पहनने की वजह से दुबई मेट्रो में सफर करने से रोक दिया गया।

विज्ञापन


'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 67 वार्षिय पीड़ित शख्स की बेटी मधुमति ने बताया कि पिछले शनिवार उन्हें और उनके पिता को एतिसलात मेट्रो स्टेशन के पंचिग गेट पर पुलिसकर्मी ने अंदर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने कहा कि उनके पिता ने जो पहन रखा है, उसे पहनने की यहां इजाजत नहीं है। वह इसे पहनकर मेट्रो में नहीं जा सकते।

मधुमति ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मी को बहुत समझाया कि धोती एक भारतीय पारंपरिक परिधान है और पूरे शरीर को ढकता है। उन्होंने अंदर जाने देने के लिए प्रार्थना भी की लेकिन पुलिसवालों ने उनकी एक नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमति कहती हैं कि वह स्थिति बहुत ही शर्मनाक थी और उनके पिता इस घटना से बहुत आहत हैं। उनके पिता दुबई में पहले भी कई जगह धोती पहनकर मेट्रो में गए हैं लेकिन कहीं कोई आपत्ति नहीं जताई गई।

ऐसी कोई पाबंदी नहीं
हालांकि दुबई में अधिकारियों ने धोती को लेकर ऐसा कोई नियम न होने की बात कही है।

सड़क एवं परिवहन विभाग (आरटीए) के मुताबिक, यहां सफर को लेकर कोई नियम या ड्रेस कोड तय नहीं है।

एक अधिकारी ने कहा कि जो भी हुआ, वह वास्तव में हैरान करने वाला है। हमने ड्रेस कोड को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। हो सकता है कि यह पुलिसकर्मी की निजी प्रतिक्रिया हो। मामले की जांच की जाएगी।


अधिकारी ने पीड़ित को आरटीए के पास आकर विस्तृत जानकारी देने का आग्रह किया है ताकि मामले की सही जांच हो सके। मधुमति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed