{"_id":"a13f1b2e283fda4b11b7b1ba67979d8a","slug":"man-try-to-rape-foriegn-lady-in-waiting-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने की विदेशी युवती से रेप की कोशिश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बुजुर्ग ने की विदेशी युवती से रेप की कोशिश
Updated Sat, 19 Apr 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड की ये युवती बेल्लारी से एरनाकुलम जा रही थी। बेंगलूरी के सिटी रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में 61 साल के एक बुजुर्ग ने कई बार उस महिला का रेप करने की कोशिश की।
युवती ने आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग कंबल देने के बहाने रात में कई बार वेंटिंग रूम में घुसा और उसके साथ बलात्कार की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग कंबल देने के बहाने रात में कई बार वेंटिंग रूम में घुसा और उसके साथ बलात्कार की कोशिश करता रहा।
आधी नींद में दबोचने का प्रयास
तीस साल की युवती आयरलैंड में मनोचिकित्सक है। युवती ने पुलिस को बताया कि वो घूमने के लिए एरनाकुलम जा रही थी। बेगलूरू से उसे सुबह 6.30 की ट्रेन लेनी थी। उसने रात को रेलवे के एसी वेटिंग रूम में रुकने का फैसला किया।
युवती ने बताया कि जब वो आधी नींद में थी तो एक बुजुर्ग उसके वेटिंग रूम में घुस आया। वो कंबल देने के बहाने रूम में घुसा और कंबल उसे ओढ़ाने लगा। कंबल काफी गंदा था और बुजुर्ग की हरकत को भांप कर युवती ने उसे भगा दिया।

कुछ देर बाद फिर लौट आया
बुजुर्ग को भगाने के बाद युवती फिर वेटिंग रूम के काउच में सो गई। वो आधी नींद में थी कि लगभग तीस मिनट बाद काशीनाथ फिर दबे पांव कमरे में घुस आया और युवती पर चढ़ बैठा। युवती ने बताया कि काशीनाथ उसके कंधे और गर्दन को दबा रहा था। युवती जोर से चिल्लाई और काशीनाथ वेटिंग रूम से भाग निकला।
युवती ने बाहर आकर रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत छानबीन की और काशीनाथ को रेलवे स्टेशन के गेट से बाहर निकलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि काशीनाथ अपने परिवार के साथ देवनगिरी में रहता है और धर्म का प्रचार करता है। उसके बारे में और छानबीन की जा रही है।