फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Man tries to tie mangalsutra to a girl in running bus, arrested

चलती बस में मंगलसूत्र बांधने की कोशिश, जूतों से हुई पिटाई

Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Man tries to tie mangalsutra to a girl in running bus, arrested

तमिलनाडु के मदुरई में एक आदमी को चलती बस में नाबालिग बच्ची को मंगलसूत्र बांधने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह आदमी लड़की से जबरदस्ती शादी करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

 
कल्लानई (33) नामक यह आदमी एक सेल्समैन है जो टैसमैक नामक शराब की दुकान पर काम करता है। स्कूल जाने के लिए जब लड़की वहां बस पकड़ने जाती थी उस दौरान यह आदमी उस पर फब्तियां कसा करता था।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब मंगलवार की सुबह वह लड़की को अपना बनाने के इरादे से उसके पीछे बस में चढ़ गया। जब बस कुछ दूर पहुंची तभी वह अपनी सीट पर से उठा और लड़की के गले में मंगलसूत्र पहनाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूते से कर दी पिटाई

Man tries to tie mangalsutra to a girl in running bus, arrested

लड़की ने उसके इस नापाक इरादे को पहले ही भांप लिया और उसकी हरकत नाकाम कर दिया। इतना ही नहीं लड़की ने उसकी जूते से पिटाई भी कर दी। लड़की को पीटता देख बस में सवार अन्य यात्री भी वहां इकट्ठे हो गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी।

धुनाई करने के बाद यात्रियों ने उसे मेलुर के महिला पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया जहां उसे इंस्पेक्टर अंबिका ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेने के लिए कोर्ट के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed