फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man tried to molest girl in delhi metro

वाह रे दिल्ली! वो पिटती रही, लोग तमाशा देखते रहे

Tue, 02 Apr 2013 12:48 PM IST
नई दिल्ली/धीरज बेनीवाल
नई दिल्ली/धीरज बेनीवाल Updated Tue, 02 Apr 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
man tried to molest girl in delhi metro

अभी तक मनचले युवतियों से सुनसान जगहों पर छेड़छाड़ करते थे लेकिन अब ये भीड़भाड़ वाली जगहों पर हरकतें कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के कोच में कुछ दिन पहले एक युवती पिटती रही और लोग तमाशा देखते रहे।

राजेंद्र प्लेस स्टेशन पर जब आरोपी उतर कर जाने लगा तो पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल करके शोहदे को गिरफ्तार करवा दिया।

पुलिस ने आरोपी हरमिंदर (परिवर्तन नाम) को गिरफ्तार कर तीस हजारी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एकता गाबा की अदालत से एक बार हरमिंदर की जमानत खारिज हो चुकी है।

घटनाक्रम के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक युवती राजौरी गार्डन से रामा कृष्ण आश्रम जाने के लिए मेट्रो में चढ़ी।

जब मेट्रो कीर्ति नगर स्टेशन के पास पहुंची तो हरमिंदर ने पीड़िता का हाथ छू लिया। इसे पीड़िता ने अनदेखा कर दिया तो हरमिंदर ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर पीड़िता ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके जवाब में हरमिंदर ने भी पीड़िता को कई थप्पड़ मार दिए। इस बीच पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed