{"_id":"c9ea3c44-c495-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"man-threatens-to-upload-daudhter-s-pictures-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख दो वरना बेटी के फोटो फेसबुक पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पांच लाख दो वरना बेटी के फोटो फेसबुक पर
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक अकाउंटेंट की पत्नी को पांच लाख की रंगदारी न देने पर बेटी के फोटो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
महिला ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है कि अज्ञात आरोपी ने छात्रा के नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी खोला है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति अकाउंटेंट हैं।
उसका आरोप है कि कई दिन से उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से धमकी मिल रही है। एक दिन में उसके मोबाइल पर 23 बार कॉल की। फोन करने वाला धमकी दे रहा है कि पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं किया तो उसकी बेटी के फोटो फेसबुक पर डाल देगा।
आरोपी का कहना है कि उसकी बेटी का फेसबुक पर अकाउंट खोल दिया है। अभी उसमें फोटो अभिनेता और अभिनेत्रियों के ही अपलोड किए हैं।
तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन