{"_id":"e3dcf352-9e21-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"man-survives-thane-building-collapse-but-loses-13-of-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे: 13 परिजनों की मौत से सदमे में दिल्ली का इमरान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाणे: 13 परिजनों की मौत से सदमे में दिल्ली का इमरान
ठाणे/एजेंसी
Updated Sat, 06 Apr 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुनहरे भविष्य और अच्छे रोजगार की तलाश में दिल्ली से मुंबई गए 37 वर्षीय इमरान सिद्दीकी को जरा सा भी अहसास नहीं था कि जिस आशियाने में वह पत्नी और परिजनों के साथ रह रहा है, आखिरकार वही उनकी मौत का सबब बनेंगी।
विज्ञापन
इमरान खुशकिस्मत रहे कि ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत में वह सकुशल बच गए लेकिन उसके परिजन इतने नसीब वाले नहीं रहे।
विज्ञापन
हादसे में इमरान की 8 माह की गर्भवती पत्नी शकीला समेत 12 अन्य रिश्तेदारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इमरान अनाधिकृत रूप से निर्माणाधीन इमारत में पत्नी और अपने 15 अन्य चचेरे भाइयों के साथ रहा था।
हादसे में इमरान की पत्नी और 12 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इमारत में 35 अन्य परिवार भी रह रहे थे। इमरान के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसे कालवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दर्दनाक हादसे से इमरान सदमे में है। उसे हादसे में मारे गए अपने रिश्तेदारों के ठीक से नाम भी याद नहीं आ रहे हैं।
अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मदद की गुहार लगाते हुए उसने कहा ‘हमारे सभी लोग चले गए हैं। मां, बाप, भाई, बहन और बीवी भी। मेरी कुछ मदद करो ना।
आपको तो मालूम है, मेरी बीवी पेट से थी और वह बच्चे के साथ ही चली गई इस हादसे में।’ चव्हाण ने मदद को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।