फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man slaps collector in madhya pradesh over admission issue

युवक ने कलेक्टर को जड़ा थप्पड़

Wed, 22 Oct 2014 10:29 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
man slaps collector in madhya pradesh over admission issue

कॉलेज में एडमिशन न दिए जाने से नाराज एक युवक के कलेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का है।

विज्ञापन


मोहतरा गांव के तरवेज अली ने दो वर्ष पूर्व पंडित शंभूनाथ शुक्ला गवर्नमेंट ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवदेन किया था। हालांकि उसे एडिमिशन नहीं दिया गया। एडमिशन क्यों नहीं दिया, ये कारण उसे नहीं बताया गया।

मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई थी। तरवेज अली भी जनसुनवाई मे अपनी समस्या लेकर पहुंचा। तरवेज ने वहीं पर शहडोल के कलेक्टर डॉ अशोक कुमार भार्गव को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


तरवेज का आरोप है कि उसने जिला प्रशासन और कॉलेज को ये जानने के लिए कि उसे एडमिशन क्यों नहीं दिया जा रहा है, कई आवेदन दिए। लेकिन उसे आज तक जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को हिरासत में लिया गया

man slaps collector in madhya pradesh over admission issue

तरवेज ने कहा कि उसने दो सालों में कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी उसकी शिकायत का तवज्‍जो नहीं दी। जनसुनवाई में जब उसने कलेक्टर के सामने अपनी समस्या रखनी चाही तो वे उसे सुनने के बजाय दूसरे अधिकारियों पर चिल्लाने लगे, जिससे नाराज होकर उसने उन्हें थप्पड़ लगा दिया।

एक सूत्र ने बताया कि जनसुनवाई में जब उसकी बारी आई तो उसे कलेक्टर से मिलने नहीं दिया गया और कहा गया कि उसे जानकारी दे दी जाएगी। तरवेज इससे नाराज हो गया और उसने कलेक्टर को थप्‍पड़ जड़ दिया।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने किसी को थप्पड़ नहीं मारा बल्कि उस सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed