फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man show his lover picture with sindoor to break her marriage

प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए शर्मनाक करतूत

Tue, 02 Jun 2015 11:28 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
man show his lover picture with sindoor to break her marriage

एक सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरी फोटो उसकी भावी ससुराल में दिखाकर उसकी शादी का रिश्ता तुड़वा दिया। रविवार को इलाहाबाद के उतरांव इलाके की इस दलित लड़की का ब्याह होना था। मगर उससे तीन रोज पहले ही युवक लड़की की फोटो लेकर भदोही में उसकी ससुराल पहुंच गया।

विज्ञापन


ससुरालियों ने लड़की और उसके पिता को भी बुला लिया। हालांकि युवक को दबोचकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था, मगर साथ ही लड़के के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। अब लड़की के पिता ने उतरांव थाने में युवक के खिलाफ अर्जी दी है।
विज्ञापन


लड़की दलित है जबकि युवक ठाकुर परिवार से है। दोनों के बीच कुछ समय पहले तक दोस्ती थी। युवक जब लड़की के पीछे पड़ गया तो लड़की ने उससे मिलना बंद कर दिया। साथ ही लड़की के घरवालों ने औराई (भदोही) में उसकी शादी तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी तुड़वाने को ससुराल में किया फोन

man show his lover picture with sindoor to break her marriage

31 मई यानी रविवार को बारात आनी थी। ब्याह की तैयारी भी तकरीबन पूरी कर ली गई थी। मगर इसी बीच लड़की के पुराने दोस्त ने ऐसी करतूत कर डाली कि सब सन्न रह गए।

उसने पहले तो लड़की की होने वाली ससुराल में कई बार फोन कर कहा कि वह पहले ही लड़की से ब्याह कर चुका है इसलिए वे यह रिश्ता तोड़ दें। फिर वह चार रोज पहले लड़की की ससुराल ही पहुंच गया।

उसने लड़के के घरवालों से कहा कि वह लड़की से शादी कर चुका है। उसके पास सुबूत के तौर पर लड़की की मांग में सिंदूर भरने वाला फोटो भी है। लड़के के घरवालों ने फोटो मांगा तो युवक ने दूसरे दिन आने को कहा।

फोटो दिखाने के बाद युवक की जमकर पिटाई

man show his lover picture with sindoor to break her marriage

28 मई को वह फोटो लेकर पहुंचा। लड़के वालों ने इससे पहले लड़की को भी उसके पिता के साथ बुला लिया था। लड़की ने कहा कि युवक ने जबरन मिलकर उसकी मांग में सिंदूर डाल फोटो खींच ली थी। तब वह उसका इरादा नहीं समझ सकी थी।

लड़के के घरवालों ने फोटो देखने के बाद युवक को पीटा और औराई थाने की पुलिस को सौंप दिया। मगर साथ ही उन्होंने शादी से भी इनकार कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने मामूली पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया।

शादी की पूरी तैयारी के बाद रिश्ता टूटने से लड़की के परिवार को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को लड़की के साथ उसका पिता उतरांव थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed