फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man shot and killed for only five hundred rupees

महज 500 रुपये के लिए सरेराह मार दी गोली

Tue, 11 Dec 2012 08:50 AM IST
कोसीकलां/ब्यूरो
कोसीकलां/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 08:50 AM IST
विज्ञापन
man shot and killed for only five hundred rupees

मामूली लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को दिनदहाडे़ बीच सड़क पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस मौके से बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला का है।

विज्ञापन


मनीरामवास निवासी अशरफ उर्फ राहुल प्रतिदिन की भांति सोमवार को सब्जी मंडी में अपनी दुकान पर बैठा था। तभी सराय निकासा निवासी इरफान उसकी दुकान पर आया और पत्ती की किश्त में बकाया 500 रुपये मांगने लगा। राहुल ने शाम को पैसे देने की बात कही तो इरफान भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर आसपास के दुकानदारों ने वहां पहुंचकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन थोड़ी देर बाद इरफान अपने हाथ में तमंचा लेकर राहुल की दुकान के सामने आया और उसे सड़क पर बुलाकर गोली मार दी। गोली राहुल के पेट में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने इरफान को दबोच लिया। वहीं, राहुल को उपचार के लिए एक स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया। जहां रास्ते में कोटवन बार्डर के समीप उसने  दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ अंबेश चंद त्यागी एसओ सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी इरफान एवं उसके भाई सलमुद्दीन को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed