फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Man seriously injured after being mauled by three lions

शेरों के बाड़े में गिरा, फिर भी बच गई जान!

Mon, 08 Dec 2014 04:20 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
 Man seriously injured after being mauled by three lions
तीन शेरों के बाड़े में कूद जाने वाले एक शख्स को गंभीर रूप से चोटे आई हैं। यह घटना स्पेन के बार्सिलोना जू में घटी जहां पर यह युवक एक बाड़े में कूद गया जहां 3 शेर थे।
विज्ञापन


यह व्यक्ति सेना की वर्दी में था। वह बाड़े की दीवार पर चढ़ा और इससे पहले की किसी को कुछ समझ में आता या वह व्यक्ति खुद को संभाल पाता, वह शेरों के अहाते में जा गिरा।

विज्ञापन


शेरों ने उसे मारा नहीं लेकिन उसे घसीट कर अपनी मांद तक ले गए। 45 वर्षीय इस व्यक्ति को तकरीबन 30 मिनट बाद शेरों के बाड़े से निकाला जा सका। इस घटना में उसके शरीर पर कई चोटें लगी और शेर के काटने के निशान पाए गए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सहमे

 Man seriously injured after being mauled by three lions

डेली मेल में छपी खबर के अनुसार चिड़ियाघर के लोगों ने इस शख्स को बाड़े की दीवार पर चढ़ते देखा था। लोगों के मुताबिक वह दीवार पर चढ़कर उसे नापने की कोशिश जैसा काम कर रहा था।

वह दीवार पर क्या कर रहा था यह प्रत्यक्षदर्शियों को भी साफ नहीं है लेकिन उसके बाड़े में गिर जाने के बाद वे सभी लोग सहमे हुए हैं।

हालांकि इस पूरे मामले में यह बात समझ नहीं आ सकी है कि यह कोई घटना थी या फिर चिड़ियाघर की ओर से किया गया सुरक्षा का कोई प्रदर्शन। क्योंकि आग बुझाने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि चिड़ियाघर के सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता हैं कि कोई व्यक्ति वहां तब तक उस दीवार तक नहीं पहुंच सकता जब तक सुरक्षा व्यवस्था खुद ऐसा न चाहे।

कुछ महीनों पहले ऐसा ही एक मामला दिल्ली में हुआ था जहां मकसूद नाम का एक शख्स शेर के बाड़े में कूद गया था जहां शेर ने उसे मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed