फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man save his daughter in law to give skin

बेमिसालः ससुर ने बहू को दी नई जिंदगी

Tue, 06 Aug 2013 04:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
man save his daughter in law to give skin

आमतौर पर बहुओं को दहेज के चलते मारने-पीटने और जलाने के मामले सामने आते हैं लेकिन गुजरात के एक परिवार में एक ससुर ने अपनी बहु की जान बचाने के लिए अपनी त्वचा दान कर दी।

विज्ञापन


खाना बनाते वक्त बहु मोनिका राठौड़ 64 प्रतिशत तक जल गई थी और उनकी जान बचाने के लिए त्वचा देना जरूरी था।

हिम्मतनगर की रहने वालीं मोनिका राठौड़ 26 मई को स्टोव पर खाना बना रही थीं। तभी काम खत्म करने की जल्दी में मोनिका से मिट्टी का तेल स्टोव पर गिर गया और आग लग गई।
विज्ञापन


इस हादसे में मोनिका के सीने, बांह, पेट और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उन्हें अहमदाबाद के वीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने बताया की मोनिका को बचाने के लिए त्वचा का हिस्सा देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका का इलाज कर रहे डॉक्टर बताते हैं कि उन्होंने मोनिका के इलाज के बारे में उनके परिवार को बताया तो उनके ससुर हिम्मतसिंह राठौड़ अपनी त्वचा का हिस्सा देने के लिए तैयार हो गए।


डॉक्टर कहते हैं कि उनकी जिंदगी में इस तरह का यह पहला मामला है। हिम्मतसिंह की जांघों से त्वचा का हिस्सा लिया गया है।

मोनिका अब खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मोनिका का कहना है कि वह नर्क जैसे हालात से गुजरी हैं लेकिन ऐसा परिवार पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।

वहीं, हिम्मतसिंह की कोई बेटी न होने के कारण वह मोनिका को बेटी की तरह मानते हैं। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी को बचाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed