फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Man rescued after 15 years in mahisagar of gujarat

जंजीरों में बंधे युवक को 15 साल बाद छुड़ाया

Wed, 01 Jul 2015 03:01 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
Man rescued after 15 years in mahisagar of gujarat

गुजरात के महिसागर में एक तीस वर्षीय युवक को 15 वर्ष बाद कैद से मुक्त करवाया गया है। युवक का नाम रमेशभाई डमार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रमेशभाई को उसके परिजनों ने चेन से बांधकर रखा हुआ था। जब रमेशभाई को छुड़ाया गया उस समय वह निवस्त्र था और ठीक प्रकार से चल भी नहीं पा रहा था। उसे नए कपड़े पहनाकर जज के सामने पेश किया गया,जहां मानसिक हालत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश जज ने दिया है।

पुलिस के अनुसार रमेशभाई के परिजनों को शक था की उसपर बुरी आत्मा का प्रभाव है,इससे बचने के लिए उसे कैद कर दिया गया था। पुलिस ने रमेशभाई को अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां डाक्टर उसकी मानसिक हालत खराब होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


डामर को तब कैद किया गया था जब वह कक्षा 11 का छात्र था। उसके परिजनों ने उसे एक कोने में कैद कर रखा था और खाने को देते रहते थे। (इंडियन एक्सप्रेस)

गांव वालों को मारता था पत्‍थर

Man rescued after 15 years in mahisagar of gujarat

उनका कहना है कि जब भी उसे छोड़ा जाता था तब वह घर और गांववालों पर पत्‍थर बाजी करने लगता था।

वह कहते हैं कि उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाया है क्योंकि एक ‌दिन वह जंगल से लकड़ी लेकर आने के बाद से अजीबो गरीब हरकतें करने लगा।

उनका घर थोड़ी ऊंचाई पर होने की वजह से और गांववालों के घरों से दूर है।

रमेशभाई के घर में भाई और मां हैं।उसकी हालत पर उन्होंने उसे तांत्रिक को दिखाया और उसने कहा कि रमेशभाई पर बुरी आत्मा का प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed