बदला लेने को गर्लफ्रेंड को पार्सल किया बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम संबंधों में बदले के लिए प्रेमी प्रेमिका कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक प्रेमी ने तो अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसे बम ही पार्सल कर दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार प्रेमी इंजीनियरिंग स्टूडेंड है। उसने बम बनाकर पार्सल कर दिया। लेकिन किसी तरह वो पार्सल उसके दोस्त के यहां पहुंचा और ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने आरोपी आशीष अग्रवाल को हत्या के प्रयास के मामले के तहत शनिवार को जेल भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि उसने इंटरनेट से जानकारी लेकर बम बनाकर प्रेमिका को पार्सल किया। पुलिस छानबीन में आशीष के कमरे से बम बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है।
दोस्त के यहां हुआ धमाका
यह बम एक खिलौने में छुपाया गया था और बम इस तरह बनाया गया था कि इसे चालू करते ही उसमें ब्लास्ट हो जाए
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दोस्त को पार्सल भेजने के लिए दिया था। आरोपी ने अपने दोस्त को पार्सल ना खोलने की सख्त हिदायत भी दी थी। लेकिन उत्सुकतावश आरोपी के दोस्त ने पार्सल खोलकर खिलौना चालू किया और उसमें ब्लास्ट हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष शादीशुदा है लेकिन जबलपुर में किसी लड़की से उसके प्रेम संबंध थे और किसी विवाद के चलते उसने लड़की से बदला लेने के लिए उसे बम बनाकर भेज दिया।