{"_id":"ede22519748ebd0a9ecc977226edd9ef","slug":"man-killed-wife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ नहीं रहती थी बीवी, मार दी गोली ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
साथ नहीं रहती थी बीवी, मार दी गोली
ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ओखला इलाके में सोमवार रात पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को गोली इतनी सटाकर पेट में मारी थी कि गोली पेट में लगने के बाद छाती से बहार निकल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पंजाब में महिला दोस्त की बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या कर चुका है, हालांकि दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
ये भी खुलासा किया है कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह भी खुदकुशी करना चाहता था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सात्रित्री देवी (48) ओखला के इंद्रिरा विहार में पति से अलग बेटे बबूल के साथ रहती थी।
सोमवार रात करीब पौने आठ पति नेपाल देवनाथ (50) पत्नी के पास पहुंचा। उसने पत्नी से कुछ बात की और फिर पत्नी को गोली मार दी।
बेटा बबलू रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटा तो सावित्री बिस्तर पर लहुलूहान पड़ी हुई थी। वह मां सावित्री को पास के ईएसआई अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हत्या का मामला दर्जकर ओखला थानाध्यक्ष वीकेपीएस यादव की टीम ने कुछ घंटों में ही आरोपी पति देवनाथ को शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्रिपुरा निवासी देवनाथ शास्त्री नगर में उसी फैक्टरी में रहता था जिसमें वह काम करता था। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद फैक्टरी में ही हथियार छिपा दिया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि सावित्री देवी न तो इसके साथ रहती थी और न ही उससे बात करती थी। इस बात से देवनाथ डिप्रेशन का शिकार हो गया था।
वह देशी कट्टे को अलीगढ़ से छह महीने पहले खरीदकर आया था। इसका मतलब ये है कि वह कई महीनों से पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा था। आरोपी ने हत्या करने से पहले जमकर शराब पी थी।