फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man killed in paris supermarket is isis terrorist.

आईएस का आतंकी है पेरिस मुठभेड़ में मारा गया कोलिबेली

Mon, 12 Jan 2015 08:47 AM IST
एजेंसी/पेरिस
एजेंसी/पेरिस Updated Mon, 12 Jan 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
man killed in paris supermarket is isis terrorist.

पेरिस के एक यहूदी सुपरमार्केट में सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में मारा गया एमिदी कोलिबेली खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का आतंकी है।

विज्ञापन


यह दावा किया गया है रविवार को ऑनलाइन जारी हुए एक वीडियो में। वीडियो में एक शख्स कैमरे के सामने कहता है कि वह पेरिस हमले के दो बंदूकधारियों के संपर्क में था, जिन्होंने अखबार शार्ली एबदो के दफ्तर पर हमला किया था।
विज्ञापन


आईएस की सफेद पोशाक पहने वह अरबी में कहता है, ‘मैं सबसे पहले अपने खलीफा अबू बकर अल बगदादी को संबोधित करता हूं और उनके प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में उस शख्स के नीचे लिखे संदेश में कहा गया है कि पेरिस पर हुए आतंकी हमलों का जिम्मेदार कोलिबेली हमारी टीम का सदस्य है। हमारे भाइयों ने शार्ली एबदो और पुलिसवालों के भी खिलाफ हमलों को अंजाम दिया, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा असर हो।


आतंकियों के पास थे अत्याधुनिक हथियार

शार्ली एबदो पर हमला करने वाले आतंकियों के पास अत्याधुनिक क्लाशनिकोव, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, ग्रेनेड और मारक स्कार्पियन मशीन पिस्तौल और कुछ छोटी बंदूकें भी थीं। यही नहीं उनके पास से कार की छत पर लगने वाली घूमती हुई लाइट भी मिली, जो दिखने में बिल्कुल पुलिस कार पर लगने वाली लाइट की तरह ही नजर आती है। जिहादी झंडे के साथ इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी ने फ्रांस की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि यूरोपीय देशों में बंदूकों से हमले बेहद कम होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed