फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man killed, beaten by police

पुलिस की पिटाई से प्रत्याशी समर्थक की मौत, बवाल

Sat, 05 Dec 2015 12:14 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
man killed, beaten by police

प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थक की टुंडला के नगला सिंघी थाने में पुलिस पिटाई में मौत का आरोप है। आरोप है कि पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी जहां उसकी इतनी पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने थाना घेर लिया। पुलिस से इस दौरान धक्कामुक्की भी की गई। हंगामा बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


जिसके बाद एसपी और डीएम तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद थानाध्यक्ष सहित एक कांस्टेबल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष और सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा

man killed, beaten by police

जानकारी के अनुसार मामला नगला सिंघी थाने का है। जहां पुलिस प्रधानी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थक तेजवीर सिंह चौहान को रात एक बजे के करीब अपने साथ थाने ले आई थी। आरोप है पुलिस ने तेजवीर को थाने में बुरी तरह प्रताड़ित किया और उससे जमकर मारपीट की गई। इसके चलते तेजवीर ने दम तोड़ दिया।

सुबह होते ही मौत की सूचना ग्रामीणों और परिजनों तक भी पहुंच गई। ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई और पुलिसवालों का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन इस पर ग्रामीण नहीं माने।

जिसके बाद एसपी ने तेजवीर की पिटाई करने के आरोपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और कांस्टेबिल राजेन्द्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed