{"_id":"3e445372-8341-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"man-jumps-to-death-after-uploading-pics-of-his-slit-wrist","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसें काट तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की और फिर...","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नसें काट तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की और फिर...
पणजी/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 26 वर्षीय युवक ने पणजी में शुक्रवार की शाम बड़े नाटकीय अंदाज में आत्महत्या कर ली। पहले उसने अपनी कलाई की नसें काट कर जख्मी हालत में अपनी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की फिर पुल से जुआरी नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सरकोरेम गांव के रहने वाले हेमंत गावंडे यहां से 15 किमी दूर स्थित व्यस्त यातायात वाले पुल पर पहुंच कर अपनी बाइक बीच रास्ते में खड़ी कर दी। इसके बाद अपनी कलाई की नसें काट कर उसकी फोटो फेसबुक पर डाली फिर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे ऐसा करने से मना किया पर जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, वह नदी में कूद गया। तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी लाश बरामद की जा सकी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का मानना है कि इस आत्महत्या के पीछे उसका किसी से एकतरफा प्यार हो सकता है जो कि उसकी फेसबुक की मित्र सूची में हो सकती है।